नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे लगभग घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास से गुजरने वाली देवरिया शाखा नहर में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गजानंद प्रसाद निगम (पुत्र रघुनाथ निगम), निवासी सड़कहवा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई।पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




