सिन्दुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का कराया गया अनुपालन
एक आरोपी को जनपद की सीमा से किया गया बाहर

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया गया।
दिनांक 14.07.2026 को अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) द्वारा वाद संख्या 128/2026 (सरकार बनाम रमेश चौधरी) में पारित आदेश धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अनुपालन में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने आरोपी रमेश चौधरी पुत्र जसवन्त चौधरी, निवासी ग्रामसभा – नन्दाभार, थाना- सिन्दुरिया को आदेश से विधिवत अवगत कराते हुए जनपद महराजगंज की सीमा से बाहर जनपद कुशीनगर के लिए रवाना किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई।
इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, हे.का. मनीष सिंह, हे.का. बृजेश यादव एवं आरक्षी आदर्श सिंह शामिल रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




