दल सिंगार इण्टर कालेज की जिला में स्थान प्राप्त चार छात्राओं को डीआईओएस ने किया सम्मानित
अच्छी शिक्षा से ही समाज को मिलती है सही दिशा : रामचन्द्र यादव

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच )। ग्रामीण अंचल हो या शहर सिर्फ सोंच व लगन अच्छी होनी चाहिए । अच्छी मेहनत का परिणाम है कि इस विद्यालय की चार छात्राएं जिले में टॉप टेन की लिस्ट में स्थान हासिल कर क्षेत्र व जिले के नाम को रोशन किया है । जो जनपद व विभाग के लिए गौरव की बात है । ये बाते जिला विद्यालय निरीक्षक / कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा ने दल सिंगार इण्टर कालेज रतनपुरवां मंसूरगंज पट्टे चौराहा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में स्थान प्राप्त छात्राओं व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही ।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थित इस विद्यालय के चार बच्चे हाई स्कूल विजय लक्ष्मी ने पहला, रितिका सिंह पांचवा, अमंतिका ने सातवां व इंटर में सरस्वती ने छठवां स्थान जिले के टाप टेन की लिस्ट में स्थान पाकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह जनपद व विभाग के लिए गौरव की बात है। वही 38 बच्चों का एक विद्यालय से 90 प्रतिशत अंक हासिल करना महान काम है। यह विद्यालय मेघावी विद्यालय के नाम से जाना जायेगा।
उन्होंने कहा कि जहां बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ती है तो दो पीढ़ियों पढ़ती है। शिक्षा का उद्देश्य समाज को सही दिशा में ले जाना होता है। इसके पूर्व टाप की छात्राओं के साथ उन्होंने पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक रामचन्द्र यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही समाज को मिलती है सही दिशा । सभी छात्र / छात्राओं को मेहनत व लगन से पड़ना चाहिए , जब आप ईमानदारी से अपने कार्य को करेंगे तो सफलता मिलनी तय है ।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य गुलाबचंद, मुक्तिनाथ, रामसिंह, रामचंद्रन वर्मा, उमेश यादव, अनिल कुमार, उमेश यादव, बृजेश्वर, करूणेश प्रताप, बालकेश, धनश्याम, संजय गौड़ सहदेव पवन कुमार, रविन्द्र कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे ।
औसाफ आलम खां सोनू
गांगी बाजार




