ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नवरात्रि पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निचलौल क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज एवं प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ठूठीबारी रोड, निचलौल स्थित एम/एस गंगा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंघाड़ा आटा एवं फाफड़ आटा के नमूने संग्रहित किए गए।

इसके अलावा टीम ने सिसवा रोड स्थित कटेहरी बाजार में एम/एस राजश्री ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां से फाफड़ आटा एवं मूंगफली दाना के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, बुधवार को कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन कुमार गोंड एवं हिमांशु जयंत शामिल रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!