नशा के विरुद्ध निकाली गयी जागरूकता रैली

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच ) । विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया स्थित आदर्श इंटर कालेज के छात्र – छात्राओं के द्वारा रविवार को गायत्री परिवार के तत्वाधान में नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गयी । रैली कालेज परिसर से होकर सिन्दुरिया चौराहा होते हुए पूरे ग्रामसभा भ्रमण किया।
इस दौरान कालेज के छात्र – छात्राओं ने नशा विरोधी नारा नशा को ना कहे, जीवन को हा कहे, जन जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो समाज हमारा आदि नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक कर रहे थे । इसके बाद रैली गायत्री शक्ति पीठ सिन्दुरिया पर जाकर समाप्त हो गयी। इस दौरान गायत्री परिवार के संरक्षक मंगरू गुप्ता ने कहा धूम्रपान करने से हमारे शरीर को नुकशान पहुंचाता है। नशा नास का कारण है, इससे अनेक प्रकार की जान लेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही है।
इस अवसर पर रामाज्ञा यादव , रामेष्ट पटेल , जगदीश गुप्ता, रामफल गुप्ता,शंभू यादव एवं उमेश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




