चार चौकी प्रभारी व तीन उपनिरीक्षकों को एसपी ने किया लाइन हाजिर
एसपी की बड़ी कारवाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने दस उपनिरीक्षको व दो आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है इसी क्रम में चार चौकी प्रभारियों एवं तीन उपनिरीक्षको को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन, चौकी प्रभारी जखीरा भूपेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी चीउटहा अमित रंजन सिंह व चौकी प्रभारी नौतनवा रामजी गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही फरेंदा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कोल्हुई थाने पर तैनात उपनिरीक्षक शाहनवाज अहमद, पुरन्दरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार व निचलौल थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रधान यादव को भी पुलिस लाइन भेज दिया है।
इसी क्रम में कोल्हुई में तैनात उपनिरीक्षक सत्यदेव त्रिपाठी को थाना सिंदुरिया, व पुरन्दरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अरविन्द यादव को थाना बृजमनगंज भेजा है। साथ ही दो आरक्षियो को भी दूसरे थाने पर भेजा है।
आर्यन श्रीवास्तव




