मार्ग दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की मौत

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के शिकारपुर – सिन्दुरिया मार्ग पर स्थित बाई पास मार्ग के समीप बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई इस दुर्घटना में साइकिल सवार व मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस से तीनो घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहा डॉक्टर ने साइकिल सवार युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दोनो युवकों का इलाज जारी है।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6.50 बजे 35 वर्षीय शैलेंद्र भारती पुत्र श्री चंद भारती ग्राम बड़हरामीर साइकिल से सिन्दुरिया चौराहे से अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान कंचनपुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से 25 वर्षीय आशीष पुत्र रामविलास एवं 24 वर्षीय सूरज पुत्र नरसिंह निवासी पिपरा बाबू वार्ड नंबर 8 थाना कोतवाली की आपस में जोरदार टक्कर हो गई । इससे साइकिल पर सवार एक व्यक्ति एवं मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों एवं राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया, जहां पर साइकिल सवार शैलेंद्र भारती को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जबकि अन्य का इलाज जारी है।
सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तत्काल मोटरसाइकिल एवं साइकिल को कब्जे में लेकर स्थानीय थाने पर लाया गया और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद मौर्य




