ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक के खिलाफ छेड़खानी का नामजद मुकदमा दर्ज
पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासिनी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ बी एन एस 2023 की धारा 24 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता की तहरीर के मुताबिक घटना 8 नवम्बर 2026 की है।तहरीर के माताबिक वह अपने घर में सोई थी कि आरोपी किसी तरह से उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह किसी तरह भगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




