ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

पनियरा, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, भड़रा-धनखरी, पनियरा में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री जीवेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसा खुशनुमा वातावरण मिले, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण राव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद करने का विशेष अवसर है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को यादगार बनाया।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कबड्डी, नंबर गेम, महासंग्राम, बॉटल रेस सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में अभिनंद, तान्यापल, राजवीर, भीम, ज्योति, रोहित, अम्बिका, सुप्रिया, अशिता, शिवरजनी, सृष्टि, अंजनी, अर्चना, रिया, लकी, प्रिंस, सहबान, अभिनेश्वर, दिव्यांश, आयुष, राजेश्वर, हिमांशु , आदर्श ,तबारक, अलसाद, पीहू, शिवांश, सिया निषाद, प्रीति, अदिती, आंचल, महक, रुद्रांश, अर्पित, गुलशन, सुमन, साँची, आराध्या एवं रूपेश शामिल रहे।
प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चों ने खेलों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी अनुभव किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल परिवार का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, रचनात्मकता, संस्कार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सह-निदेशक श्री आशुतोष मिश्रा तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं सूरज, राम प्रताप, सतेंद्र, सौम्या, तृप्ति, प्रियंका, वंदना, चंदा, सकीना, अंजनी, किरन, नीतू एवं निशा का विशेष योगदान रहा।




