स्कूल रेडिनेस के तहत मूवी, मस्ती व एक्टिविटी मे नौनिहालो के ज्ञान कौशल को बढाने का हुआ अनूठा प्रयास

महराजगंज।(न्यूज पैच)। परिषदीय स्कूलो मे नौनिहालो को भाषा शिक्षण व गणित मे दक्ष बनाने को लेकर शिक्षक नवाचार को बढावा दे रहे है। सदर ब्लाक के परिषदीय स्कूल चिऊरहा में स्कूल की शिक्षिका ने नौनिहालो को बस्ते के बोझ से दूर रख मौज मस्ती की पाठशाला से ज्ञान वृद्धि का अनूठा प्रयास किया जिसमे बच्चे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।रेडिनेस के अंतर्गत आज शनिवार को नो बैग डे के दिन प्राथमिक विद्यालय चिउरहा क्षेत्र सदर में “मूवी मस्ती और एक्टिविटी” का आयोजन किया गया ।

नोडल शिक्षिका अर्चना चौबे ने क्लास को सिनेमा हाल के रूप में क्रिएट किया और लिटिल स्टुअर्ट मूवी बच्चों को दिखाया जिसमें एक चूहे द्वारा जीवन के वास्तविक और व्यवहारिक पक्ष के विभिन्न पहलुओं जिसमें दूसरों की मदद करना ,बहादुरी और नैतिक मूल्यों को दिखाया गया ।कक्षा में टिकट बुकिंग विंडो बनाया गया जहां से बच्चों ने टिकट खरीदे उन्हें 3d चश्मा और वेलकम कार्ड उपहार स्वरूप दिया गया साथ ही पॉपकॉर्न और कोल्डड्रिंक के साथ कक्षा कक्ष में पूरा सिनेमा हाल का दृश्य बन गया ।
मूवी मस्ती’ सिनेमा क्रिएशन से बच्चों को मिलने वाला शिक्षा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य पूरे करती है जिसमें व्यावहारिक जीवन कौशल,निर्देश पालन,भाषा और संप्रेषण,कौशल, सुनकर समझना, बोलकर अभिव्यक्ति, सामाजिक-भावनात्मक विकास साझा करना,सहयोग की भावना, सहानुभूति,आत्मविश्वास ,संज्ञानात्मक और गणितीय बोध संख्या पहचान,अनुक्रम समझना,समस्या समाधान ,स्कूल से जुड़ाव आदि का विकास होता है । इस गतिविधि में हिंदी, गणित, EVS और जीवन कौशल चारों को जोड़ देती है। बच्चा खेल में सीखता है इसलिए सीखना स्थायी हो जाता है ।
मूवी फन और मस्ती के साथ बच्चों को स्कूल रेडिनेस की नोडल शिक्षिका अर्चना चौबे ने कई गतिविधियों के माध्यम से संख्या ज्ञान, कम ज्यादा का बोध और खाली तथा भरे हुए का ज्ञानबोध कराया।नो बैग डे के दिन इस रोचक कक्षा शिक्षण में पूरा सीन क्रिएट करने में विद्यालय की शिक्षा मित्र पूनम त्रिपाठी, अंबिका पटेल और आंगनवाड़ी सुमन ने सक्रिय सहयोग दिया ।




