क्षय रोग जांच शिविर में 73 लोगों का हुआ जांच कासर
सीएससी अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के नेतृत्व में लगाया जा रहा है क्षय रोग सिविर

आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। शासन के निर्देशानुसार सौ दिवसीय क्षय रोग अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के द्वारा अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के नेतृत्व में ग्राम सभा महुवआ – महुई में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में कुल 73 लोगों ने क्षय रोग की जांच करायी।
जांच शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएचसी फरेन्दा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि सौ दिवसीय क्षय रोग जांच शिविर के माध्यम से सभी ग्राम सभाओं में कैंप लगाकर लोगों का जांच कर उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त योजना के माध्यम से क्षय रोग को समाप्त कर रोगियों को स्वस्थ रखने की व्यवस्था शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि क्षय रोग जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग अपना जांच करायें।
इस दौरान जांच शिविर में डॉक्टर पवन कुमार ,वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह, विमलेश कुमार, नीतू सिंह, सुमन, शिवम, रोहित कुमार जायसवाल ,सुरेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव
फरेंदा




