ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संतुष्टि का प्रतिशत न्यूनतम 75 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए

तहसील निचलौल सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील निचलौल सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 165 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का प्रतिशत न्यूनतम 75 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने तहसीलदार निचलौल को धारा 24 एवं धारा 116 के प्रकरणों में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम सोनबरसा के धारा 30(2) के एक प्रकरण में लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल से स्पष्टीकरण प्राप्त कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

महराजगंज–ठूठीबारी मार्ग से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग एवं चकबंदी विभाग के विरुद्ध लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों तथा समयबद्ध निस्तारण न होने पर संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश देते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का कानूनगो एवं लेखपाल समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कानूनगो और लेखपाल की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सुर्वे निरंजन राजेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!