मुख्यमंत्री से की मांग : हिन्दू युवा वाहिनी के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में दिया जाए टिकट

महराजगंज / गांगी बाजार ( न्यूज पैच ) । आगामी विधानसभा चुनाव में हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है चार वरिष्ठ पदाधिकारियों को भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाए । ये जानकारी हियुवा के पूर्व पदाधिकारी दिलीप वर्मा ने दी ।
कार्यकर्ताओ ने कहा कि नौतनवां विधानसभा से हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडये , फरेन्दा से पूर्व प्रभारी शेष विजय सिंह , पनियरा से पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह व सिसवा से पूर्व जिला सह प्रभारी नृपेन्द्र विक्रम सिंह भाजपा से प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है ।
कार्यकर्ताओ का कहना है कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव सभी चुनावो में उपरोक्त पदाधिकारियो ने तन – मन धन लगा कर भाजपा द्वारा घोषित प्रत्यश्यो की हमेशा मदद की है । जमीन पर संगठन को मजबूत करने में इनकी बड़ी भूमिका रही है । इस बार संगठन के इन वरिष्ठ व समर्पित चेहरों को विधानसभा का चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए ।
कार्यकर्ताओं का यह सामूहिक प्रस्ताव जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के पास डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को भेजा जाएगा । कार्यकर्ताओ का कहना है कि हियुवा की पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओ को टिकट मिलने से हिंदुत्व का एजेंडा व विकास का संकल्प दोनो मजबूत होगा ।
रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू




