ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सिंहुली परसा में ग्राम चौपाल का किया आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)।  विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिंहुली परसा में मंगलवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिये । साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं में प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार को सिंहुली परसा में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। साथ ही ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से पेंशन, आवास, शौचालय, राशन वितरण और कृषि योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही संज्ञान लिया। चौपाल में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, बाल विकास और समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेते हुए ग्रामीणों से आवास, पेंशन या किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल रहा है या नहीं आदि की भी जानकारी प्राप्त किया।

सीडीओ ने ग्रामसभा में बॉलीबॉल कोट का उद्घाटन करके युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। साथ ही अमृत सरोवर,स्वावलंबन केंद्र,प्राथमिक विद्यालय बाउंड्री का निरीक्षण किया। बच्चों के खेल के मद्देनजर खेल स्टेडियम के लिए ग्रामसभा में जमीन देखी और एक पेड़ मां के नाम पर लगाई। इस अवसर पर पीडी रामदरस चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर, ग्रीजेंदु पटेल, विशाल कुमार वर्मा, प्रियंका गुप्ता, नन्हे मद्धेशिया, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, आशुतोष जायसवाल,सत्यम चौधरी एवं जयहिंद शर्मा सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!