ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सिन्दुरिया को नगर पंचायत बनाने के लिए व्यापारियों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय चौराहे के व्यापारियों ने शनिवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया से मिलकर सिन्दुरिया को नगर पंचायत बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा ।

इस दौरान सिन्दुरिया निवासी विजय यादव, संदीप चौधरी, दब्बीर हसन, अख्तर अली, लक्की गुप्त, रितिक कुमार, अमित यादव, दुर्गेश शर्मा, अनुज शर्मा, आनंद शर्मा, किशन सैनी, नुरुद्दीन, जोखई, गिरजेश गुप्ता, अरमान, अक्षय कसौधन, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अखिलेश शर्मा, अब्दुल रहीम, संजय गुप्ता एवं शिव कुमार यादव ने बताया ग्रामसभा सिन्दुरिया वर्तमान समय में सिन्दुरिया पंचमुखी चौराहा के रूप में तीव्र गति से विकसित हो रहा है।

सिन्दुरिया की जनसंख्या व्यापारिक गतिविधियां शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंक, बाजार, पुलिस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक एवं प्रशासनिक सुविधा निरंतर बढ़ रही हैं, वर्तमान परिस्थितियों में यह क्षेत्र नगर क्षेत्र की सभी प्रमुख विशेषताओं को धारण कर चुका है, लेकिन आज भी ग्राम पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत होने के कारण विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने से क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छ पेय जल, रोजगार एवं अन्य शहरी विकास योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सकेगा। इससे क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास को नई गति प्राप्त होगी तथा आम नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

उक्त लोगों ने विधायक से मांग किया है कि जनहित एवं क्षेत्र के सार्वजनिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामसभा सिन्दुरिया पंचमुखी चौराहा को नगर पंचायत घोषित किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हो सके।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!