अधीक्षक ने पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक
पर्यवेक्षक को तीन सत्र का निरीक्षण करने का दिया निर्देश
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में गुरुवार चिकित्साधीक्षक डा. के पी सिंह की अध्यक्षता में छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र हेतु पर्यवेक्षक की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में सदर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र का पर्यवेक्षकों में आवंटन किया गया तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि बुधवार ,शनिवार को सत्र के दिन प्रत्येक पर्यवेक्षक कम से कम तीन सत्र का निरीक्षण अवश्य करें। साथ ही सत्र पर यदि कोई कमी मिलती है तो उसका सुधार कराए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह ने कहा कि सत्र पर पर्यवेक्षक को जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति,बैनर , वैक्सीन की डिमांड के हिसाब से उपलब्धता ,आवश्यक लॉजिस्टिक , अपडेटेड ड्यू लिस्ट का निरीक्षण अवश्य करे। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि कि माइक्रोप्लान का अपडेशन कर दिया गया है, नए माइक्रोप्लान के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित होगा ।
इस अवसर पर रागिनी चौधरी,फुलवासी देवी , मीरा मौर्या ,आफताब आलम ,दीपक चौरसिया ,आशुतोष द्विवेदी , आदि उपस्थित रहे ।
प्रमोद कुमार मौर्य




