मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस में मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मिठौरा टोला हड़तोड़वा निवासी महेंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 20 जुलाई की रात 8 बजे गली में गंदगी होने की बात को लेकर हमने बोला तो हमारे गांव के ही हरिनाथ यादव, रंजना देवी ने हमको तथा हमारे भाई रामनवल यादव को लाठी – डंडो से मारा पीटा।बोला तो हमारे ही गाँव के हरीनाथ यादव पुत्र भगवन्त यादव, रंजना देवी पत्नी हरीनाथ ने हमको तथा हमारे भाई रामनवल यादव को लाठी-डण्डा से मारा पीटा है। मारपीट में हाथ व पैर पर हमको एवं हमारे भाई को चोटे आयी है तथा गाली गुप्ता भी दिया है। प्रार्थी को जान से मारने का धमकी भी दिया है हरिनाथ का लड़का चमन यादव मार पीट में शामिल था।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मारपीट, गाली देना एवं जान से मरने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




