ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना चौक पुलिस की कार्रवाई

सिंदुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चौक में दर्ज मुकदमा संख्या 4549/2016 में धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कांस्टेबल विशाल गुप्ता एवं कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान शामिल रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




