ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

फुरसतपुर बाजार की सड़क निर्माण को लेकर विधायक सक्रिय, वन मंत्री से मिले; बोले— विधायक निधि से उपलब्ध कराऊंगा धनराशि

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधानसभा क्षेत्र के वनटांगिया बहुल बरगदवा राजा स्थित फुरसतपुर बाजार की वर्षों पुरानी सड़क समस्या के समाधान के लिए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने एक बार फिर शासन स्तर पर पहल तेज कर दी है। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना से मुलाकात कर बाजार तक सड़क निर्माण की स्वीकृति शीघ्र दिलाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क हजारों वनटांगिया परिवारों, ग्रामीणों और व्यापारियों की जीवनरेखा है तथा इसके निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

विधायक ने वन मंत्री को बताया कि फुरसतपुर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां आसपास के अनेक गांवों के लोग खरीदारी, कृषि कार्यों और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रतिदिन आते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ऐसे में मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जय मंगल कन्नौजिया ने बताया कि सड़क निर्माण के संबंध में वह लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने अपर मुख्य वन संरक्षक से भी मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा था और वन विभाग से जुड़ी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी। अब वन मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने इस मामले में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।

विधायक ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का विषय नहीं है, बल्कि हजारों लोगों के दैनिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने वन मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान की जाएं, ताकि लंबे समय से लंबित यह कार्य जल्द शुरू हो सके।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में यह महत्वपूर्ण परियोजना किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना वनटांगिया परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा मिला और अब सरकार वहां सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। फुरसतपुर बाजार तक सड़क निर्माण भी इसी विकास अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क बनने से न केवल स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, बल्कि आसपास के वनटांगिया गांवों के हजारों लोगों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक के साथ संजीव शुक्ला और राकेश अग्रहरी भी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!