ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एएनएम , स्टाफ नर्स एवं सीएचओ की आयोजित हुई समीक्षा बैठक 

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में चिकित्साधीक्षक डा. के.पी. सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक के समस्त स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम , स्टाफ नर्स एवं सीएचओ की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर एनएचएम अरविन्द पाण्डेय द्वारा एएनएम अपने स्वयं यू वीन पोर्टल तथा एचएमएसआई पोर्टल पर दर्ज मासिक रिपोर्ट के आधार पर व्यक्तिगत समीक्षा किया गया।

समीक्षा के आधार पर सत्र पर 10 या इससे कम लाभार्थी का एएनएम ने पोर्टल पर फीड किया है उन्हें इसमें सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया । प्रत्येक एएनएम को बताया गया कि 20 से 49 वर्ष वाली गैर गर्भवती ,गैर धात्री महिलाओं को हर सप्ताह एक गोली आईएफए की खिलानी है। पोर्टल पर सभी एएनएम निःशुल्क जांच , निःशुल्क उपचार , निःशुल्क दवा , निःशुल्क परिवहन की रिपोर्ट दर्ज करना है । निरोध का वितरण की संख्या पीस में दर्ज करना है ।

प्रत्येक एएनएम को प्रति आरआई सत्र कम से कम 10 आभा ID बनाना है । जहां CHO नहीं है वहां की एएनएम को 30 वर्ष से ऊपर के लोगों का एनसीडी हेतु स्क्रीनिंग करना है तथा उसका 10 प्रतिशत रेफर करना है । परिवार कल्याण हेतु दिए जाने वाले सामग्री का पोर्टल पर हर माह 1 से 5 तारीख तक इंडेंट करना है तथा 30 तारीख तक खारिज करना है । प्रत्येक सीएचओ को निर्देश दिया गया कि उन्हें प्रतिदिन 20 वेलनेस एक्टिविटी ,40 व्यक्तियों को स्वस्थ सलाह , 50 फुटफॉल की रिपोर्ट दर्ज करना है । राजीव ने यू वीन पोर्टल पर टीकाकरण में दर्ज कमियों के बारे में जानकारी दी , पेंटावेलेंट प्रथम तथा एमआर प्रथम तक सभी खुराक वाले बच्चों की संख्या लगभग बराबर होगी । हेमंत चौबे ने मंत्रा ऐप पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव के बाद दर्ज सूचना के बारे में तथा उन नवजात को दी जाने वाली बर्थ डोज वैक्सीन के को लगाने व इसे मंत्रा ऐप पर दर्ज करने के बारे में जानकारी दी । चिकित्साधीक्षक डॉ केपी सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को ओ

ई कवच पोर्टल पर कल तक हर हाल में शतप्रतिशत फीड कर दें तथा जितने भी बच्चों को सत्र पर टीका लगाया जा रहा है उनको यू वीन पोर्टल पर सत्र समाप्ति के बाद उसी दिन अवश्य चढ़ा दें इसमें कोई लापरवाही न हो । स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह ने सभी एएनएम से कहा कि अपना अपना सत्र वार आरसीएच रजिस्टर अवश्य पूर्ण कर लें टीकाकरण के महत्व , टीकाकरण में जीरो डोजर बच्चे को हर हाल में टीका लगाने का निर्देश दिया गया । नौ माह से 12 माह तक के सभी बच्चों को एमआर तथा जे ई कि पहली खुराक तथा 16 माह से 24 माह के अंदर के सभी बच्चों को डीपीटी बूस्टर प्रथम, एमआर तथा जे ई की दूसरी खुराक अवश्य पूर्ण कर लें।

इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह, लवली वर्मा , ममता ,नीला,राधिका , उमाशंकर,दीपशिखा , आरती , रागिनी पिंकी , पूनम, अनुराधा सिंह , साधना मद्देशीया, वंदना भारती ,पुनीता , प्रतिमा,पुष्पा,अनीता यादव ,बबीता यादव , ,मंजू यादव , मधु ,विजयलक्ष्मी राय ,रेखा , आदि उपस्थित रही ।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!