ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मतदाता पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, छूटे हुए पात्रों के नाम जोड़ने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत चल रहे विशेष अभियान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को मिठौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित छह मतदेय स्थलों (बूथों) पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फॉर्म-06 प्राप्ति की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम प्राथमिकता के आधार पर सूची में जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और फॉर्म-06 भरने में लोगों की मदद करें। इसके साथ ही प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए, तथा नाम, आयु या पते में त्रुटि होने पर सुधार की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाए।

जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को निर्देशित किया कि वे बूथों पर बीएलओ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। वहीं, सभी सुपरवाइजरों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर बीएलओ के कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

छह बूथों पर जमा हुए कुल 36 फॉर्म-06

कंपोजिट विद्यालय मिठौरा में बूथ संख्या 206 से 211 तक कुल छह मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अभियान के दौरान इन सभी बूथों पर नए मतदाताओं के कुल 36 फॉर्म-06 प्राप्त हुए। इसमें बूथ संख्या 206 पर सर्वाधिक 07, बूथ संख्या 207 व 209 पर 06-06, जबकि बूथ संख्या 208, 210 और 211 पर 05-05 आवेदन जमा किए गए। निरीक्षण के समय संबंधित बीएलओ कंचन सिंह, प्रियंका देवी, रीता देवी, माधुरी देवी, सुनील कुमार और हसीना खातून मौके पर उपस्थित रहीं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!