ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से मिले सदर व पनियरा विधायक, महराजगंज के विकास कार्यों और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगर निकायों के विकास तथा विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में दोनों विधायकों ने महराजगंज नगर पालिका परिषद तथा चौक, घुघली, पनियरा और परतावल नगर पंचायतों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे। इसके साथ ही कई स्थानों पर पुराने विद्युत पोल एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के उन्नयन की आवश्यकता भी बताई।

विधायकों ने नगर निकायों में लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा उनके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और नगर पालिका व नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए सरकार का सहयोग आवश्यक है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दोनों विधायकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा नगर निकायों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर चेयरमैन राजेश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नंदू दुबे एवं संजीव शुक्ला भी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!