गुमशुदा महिला का शव तालाब में मिला

आनंदनगर,महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत आनंदनगर वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर रतनपुर खुर्द से गायब महिला का शव वृहस्पतिवार को दिन में बगल के गांव में स्थित एक तालाब में उतराता हुआ मिला। जब जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के रतनपुर खुर्द निवासी सरोज उम्र 45 वर्ष डड़वार बुजुर्ग के कंपोजिट विद्यालय में अनुचर के पद पर कार्यरत रही। बुधवार की शाम महिला घर से निकली जो देर रात तक घर नही पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नही चला।
परिजन वृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराए। उसके कुछ ही घंटे में महिला का शव डड़वार बुजुर्ग स्थित एक पोखरे में उतराता हुआ देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया। घटनास्थल पर लोग पहुंच कर शव का शिनाख्त किए सूचना पर पहुंची फरेन्दा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद है मौत के कारण की जानकारी होगी।
रवि श्रीवास्तव




