आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का हुआ आनलाइन सत्यापन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत सरकार द्वारा प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य उप केंद्रों ) का एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम) टीम द्वारा भारत सरकार के मानक के अनुसार भौतिक एवं आनलाइन सत्यापन किया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 23 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का असेसमेंट किया गया । नटवा में सीएचओ राधिका मणि से उनके द्वारा जनता के स्वास्थ देखभाल खासकर एनसीडी ( हाइपरटेंशन , डायबिटीज, हार्ट डिजीज ) जैसी बीमारियों में प्राथमिक ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग व समय से उपर्युक्त स्थान पर संदर्भन के बारे में तथा वहां पर उपलब्ध 84 दवाओं के बारे में , योगा तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एएनएम रागिनी यादव से जच्चा बच्चा के स्वास्थ की देखभाल , गर्भवती महिला की देखभाल ,नवजात शिशु तथा शिशुओं के टीकाकरण व अन्य सुविधाओं के बारे में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए में जानकारी ली ।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह , श्री भागवत सिंह , सीएचओ पूनम , श्वेता विश्कर्मा , एएनएम प्रियंका पटेल ,रीना सिंह , अंजली तथा क्षेत्र की सभी आशा व् आंगनवाड़ी उपस्थित रही ।
प्रमोद कुमार मौर्य




