महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महिलाओं को जागरूक करने का मजबूत हथियार बना मिशन शक्ति 

पुलिस टीम में जिले में अलग अलग स्थानों पर करती जागरूक, महिलाओं को अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ ही नियम कानून भी बताए जाते

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मिशन शक्ति फेज 5.0 महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। उनको अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ ही नियम कानून के बारे में बताया जाता है। पुलिस टीम जिले में अलग अलग स्थानों पर गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने में जुटी है। थाना श्यामदेउरवा की स्थानीय मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम व साइबर टीम की ओर से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमणशील रहकर महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया की गोष्ठी में नए कानूनों की जानकारी देने के साथ ही कुरीतियों के खिलाफ सचेत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को देश में लागू हुए नए कानूनों के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और इनके विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रेरित किया गया। हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ तथा ‘पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें निडर होकर इनका उपयोग करने की सलाह दी गई।

साइबर टीम ने किया जागरूक 

वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए साइबर टीम द्वारा विशेष रूप से बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी (OTP) शेयर न करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। टीम ने अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जागरूकता टीम में मुख्य रूप से शामिल रहीं। महिला उप-निरीक्षक साक्षी सिंह, महिला हेड कांस्टेबल उमा देवी तथा महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह मौजूद रही।

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!