ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई : 2.37 लाख की वसूली , 13 कनेक्शन काटे

 

 

पनियरा, महराजगंज।( न्यूज पैच )। विद्युत विभाग ने बकाया बिल वसूली अभियान के तहत पनियरा क्षेत्र के कई गांवों में सघन जांच और वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान लाखों रुपये की बकाया राशि वसूल की गई, जबकि बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।

पनियरा पावर हाउस के अवर अभियंता प्रभात दुबे ने बताया कि अधिशासी अभियंता के निर्देश तथा उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राहुल द्विवेदी के निर्देशन में विद्युत बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम पंचायत बेलटिकरा, बड़वार, मौलगंज और चौरी बड़हरा में तीन अलग-अलग टीमें गठित कर भेजी गईं।

अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया जिन पर 10 हजार रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया था। कुल 50 बकायेदार उपभोक्ताओं के यहां टीम पहुंची और बकाया जमा कराने के लिए कार्रवाई की गई। विभागीय प्रयासों के परिणामस्वरूप 22 उपभोक्ताओं से कुल 2 लाख 37 हजार रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई।

वहीं, बार-बार कहने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले 13 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल जमा करने के बाद ही इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

अवर अभियंता ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अन्य विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए समय मांगा। ऐसे मामलों में विभाग ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी देकर फिलहाल राहत प्रदान की ।

उन्होंने बताया कि विद्युत राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । अभियान में लाइनमैन दिलीप कुमार, रवि भारती, बृजेश सिंह, राकेश यादव, बृजेश यादव, रविंद्र सिंह सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे ।

आफताब आलम खाँ

Aryan Srivastava

Aryan Srivastava एक अनुभवी और प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, जो वर्तमान में News Patch के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है, जिसमें उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल न्यूज़ मैनेजमेंट तक हर स्तर पर अपनी दक्षता साबित की है। अपने करियर के दौरान Aryan ने राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ विकसित की है। उनकी रिपोर्टिंग निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। वे हमेशा तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं और दर्शकों तक सही और संतुलित जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला संवाददाता के रूप में, Aryan अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों को जमीनी स्तर से कवर करते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। वे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनसरोकार की पत्रकारिता को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। Aryan का मानना है कि पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!