क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में शुक्रवार को मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, का. सत्यप्रकाश एवं का कृष्ण कुमार मौर्य की टीम द्वारा स्थानीय थाना पर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 118 / 2026 धारा 281, 105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी 29 वर्षीय विद्यासागर उर्फ रोशन लाल निवासी ग्रामसभा कुइया – कंचनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रमोद मौर्य




