क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

नदी में उतारता मिला अधेड़ का शव,कार्यवाही में जुटी पुलिस

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। ग्राम सभा टेढ़वा के काशी छपरा घाट के समीप नदी में उतराता एक अधेड़ का शव दिखाई दिया।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई ।

पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड के पीछे अंकित पिता के नाम एवं पता के आधार पर शव का शिनाख्त कराने में सहयोग मिला। उस पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तथा शव को पहचानने के लिए बुलवाया। मौके पर पहुंचे परिजन शव की पहचान रियाजुद्दीन 56 पुत्र हफ़ीज्जुलाह निवासी धधरुआ खंडेसर के रूप में की।परिजनों के अनुसार वह विगत 26 ता से ही घर से लापता था तथा परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के बाद विधिक कार्यवाही के क्रम में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर सूरज कुमार ने कहा कि शव की शिनाख्त हो गई है।उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!