ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

गांव में घुसते ही सड़क पर पसरा गंदा पानी

ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही हैं दुश्वारियां

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा कुइया-कंचनपुर में गांव में प्रवेश करते ही मुख्य सड़क पर गंदा पानी पसरा हुआ है। सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर सताता रहता है, जबकि पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामसभा कुइया-कंचनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान राजकमल कन्नौजिया ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कंचनपुर चौराहे से गांव में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे गांव आने-जाने वाले लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दिलीप शर्मा ने कहा कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।वहीं शिवलाल शर्मा ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ सकती है।

ग्रामीण जितेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित सड़क वर्तमान में नीचे धंस गई है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!