परसामीर के युवक का बाइक दुर्घटना में हुई मौत
सदर कोतवाली थानाक्षेत्र रमपुरवा चौराहे के पास हुई घटना

सिन्दुरिया।(न्यूज पैच)। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रमपुरवा के पास दो बाइक सवारों की भिड़न्त में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी। सदर कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा परसामीर निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार चौधरी राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। रविवार की शाम को संजीव कुमार चौधरी अपने साढूआन अमहवा से लड़के की बारात में बाइक से अपने पुत्र राजवीर के साथ जा रहा था। अभी वह सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास पहुंचे ही थे। सामने से आ रहे बाइक में भिड़न्त हो गयी, जिससे संजीव कुमार चौधरी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि दूसरे बाइक चालक की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत की सूचना मिल रही है।




