वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा अंगवस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट द्वारा वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना फूलन देवी के अदम्य साहस, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को अंगवस्त्र वितरित किए गए। ट्रस्ट ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर शिव साहनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. डीके. साहनी अध्यक्ष, एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट की सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने किया। अपने संबोधन में डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग पहुँचाना तथा महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम में अध्यापक प्रेम किशन निषाद, एडवोकेट अरविंद प्रताप निषाद , स्वर्ण लता, सुभाष चंद्र निषाद, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी,अरविंद कुमार ओमप्रकाश मौर्य, अनूप यादव, दशरथ साहनी, मुकेश साहनी, विजय निषाद, मनोज प्रसाद, बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद निषाद, रितेश निषाद, धर्मेंद्र, अक्षय कुमार साहनी, दीनानाथ साहनी, देवेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, देवीदीन निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंगवस्त्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में बबिता साहनी, शीला, कुसुमवती, इंदू, बसंती, मालती , किरण ,सुनीता, शारदा, रमावती, संगीता, चिरई एवं गजनीया सहित अन्य जरूरतमंद लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।एकलव्य वेलफेयर एंड मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों के प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायी उदाहरण रहा।




