क्राइममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

तांत्रिक की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दुर्घटना मे हुई पुत्र की मौत को तंत्र मंत्र से जोड आरोपी ने तांत्रिक को उतारा मौत के घाट

महराजगंज।(न्यूज पैच)। एक जून को तांत्रिक की हत्या के प्रकरण मे जनपद पुलिस को बडी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी बिजुला देवी के तहरीर पर पुलिस ने तफ्शीश शुरु की और मामले मे तंत्र मंत्र के शक मे एक व्यक्ति द्वारा तांत्रिक की हत्या का खुलासा किया। तांत्रिक की हत्या के आरोपी राघवेद्र सिंह पुत्र रामजी उर्फ जेलर निवासी केशवपुर सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इसका खुलासा पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया।

हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने बताया कि मृतक रमाकांत चौहान पुत्र त्रिलोकी निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली को उनके घर से एक जून को कार से सहजनवा के पास लेकर लोहे की राड से मारकर हत्या कर दी गयी और जनपद बस्ती मे सडक के किनारे खडौवाजाट के पास छिपा दी गयी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अभियुक्त राघवेन्द्र सिंह से रमाकांत ने दो लाख रुपये मांगे थे, जो राघवेन्द्र द्वारा नही दे पाया गया। 26फरवरी को राघवेन्द्र के पुत्र की दुर्घटना मे मौत हो गयी जिस पर ज्योतिषी व सोखाओ द्वारा तंत्र मंत्र से दुर्घटना का होना बताया गया। अभियुक्त राघवेन्द्र सिंह तांत्रिक रमाकांत पर पैसे न देने के कारण तंत्र मंत्र का शक करने लगा और उसने बदला लेने के लिए तांत्रिक की हत्या की योजना बनायी । झाड फूक कराने के बहाने आरोपी तांत्रिक को उसके घर से ले गया और कोल्डड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। साथ ही रास्ते में लघुशंका करने के बहाने से कार रोककर लोहे के राड से तांत्रिक पर हमला कर हत्या कर दिया।

पुलिस ने छानबीन मे पूरे प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे संबंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना का अनावरण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सी ओ सदर अंकित गौतम भी मौजूद रहे। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय कुमार उप निरीक्षक अंजनी यादव हे का करुणेश सिंह अरक्षी अमित वर्मा व अंकित यादव शामिल रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!