बकरीद त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील किया गया।
इस दौरान फ्लैग मार्च सिन्दुरिया थाने से प्रारंभ होकर शिकारपुर मार्ग, महाराजगंज मार्ग, बागापार मार्ग, सिसवा मार्ग एवं निचलौल मार्ग तक गयी।फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांतिपूर्वक बकरीद का त्योहार मनाने की अपील किये और अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि बकरीद त्योहार में अगर कोई भी व्यक्ति खलल डालने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने में कोई गुरेज नहीं करेगी ।
इस दौरान फ्लैग मार्च उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, सुनील यादव, प्रियंका मौर्य, आलोक कुमार सिंह, हे. का. मनीष सिंह, के. के. मौर्य एवं अभिमन्यु समेत तमाम पुलिस कर्मी शामिल रहे।
प्रमोद मौर्य




