बीएसए से मिले दिव्यांग शिक्षक, पदोन्नति में 4प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की उठाई मांग

महराजगंज।(न्यूज पैच)। परिषदीय स्कूलो मे शिक्षको के पदोन्नति की प्रक्रिया के बीच दिव्यांग शिक्षको का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। शिक्षको ने परिषदीय स्कूलो मे हो रहे पदोन्नति मे दिव्यांग शिक्षको ने शासनादेश के अनुरुप राज्याधीन सेवाओ मे कार्यरत दिव्यांग कार्मिको को पदोन्नति मे4प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग की है।शिक्षको ने बीएसए को पदोन्नति मे चार प्रतिशत आरक्षण देने के सम्बंध में ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे शिक्षको ने कहा कि दिव्यांग शिक्षक 40प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र धारक है जो प्राथमिक व पूमावि मे प्रधानाध्यापक इंचार्ज व सहायक अध्यापक के रुप मे निष्ठापूर्वक दायित्वो का निर्वहन कर रहे है।दिव्यांग शिक्षको के हितो की रक्षा के लिए पदोन्नति प्रक्रिया मे दिव्यांग आरक्षण नीति का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करना नितांत आवश्यक है। इस दौरान कृष्णकुमार मद्धेशिया विजय द्विजेद्र भोला सिंह नवनीत सुधीर नागेद्र वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।




