पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता को किया बरामद

सिन्दुरिया, महराजगंज,(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा लिखने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी समेत एक अपहृता को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासिनी एक पीड़िता ने 16 जुलाई को स्थानीय थाने में आकर प्रार्थना पत्र देकर अवगत करायी कि 14 जुलाई को समय करीब 11 बजे उनकी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री को गांव के ही साहेब अली बहला – फुसला कर भगा ले गया है ।
प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने स्थानीय थाना पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत आरोपी साहेब अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके बाद उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह एवं का. शैलेंद्र यादव की टीम ने अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी को सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसामीर के समीप निर्माणाधीन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया, जहां पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर बीएनएस की धारा 64 (2) (एम ) एवं 5 (एल ) / 6 पास्को अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
प्रमोद कुमार मौर्य




