ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पर्यावरण जागरूकता कार रैली में रोटरी क्लब महराजगंज ने जीते तीन पुरस्कार

लखनऊ में आयोजित रैली में अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने बढ़ाया जनपद का मान, मंडल अध्यक्ष पूनम गुलाटी ने किया सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रोटरी मंडल 3120 के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर लखनऊ में आयोजित कार रैली में रोटरी क्लब महराजगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि से क्लब के सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

रैली में रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान एवं उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने 100 से अधिक कारों के साथ हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।

आयोजकों की ओर से रैली में सबसे सुंदर सजावटी कार, प्रथम सहभागिता तथा ट्रेजर हंट सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रस्तावित किए गए थे। इनमें रोटरी क्लब महराजगंज के अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कुल तीन पुरस्कार प्राप्त कर क्लब का गौरव बढ़ाया। पुरस्कार रोटरी मंडल 3120 की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुलाटी ने प्रदान किए।

क्लब के लिए यह उपलब्धि विशेष गौरव का विषय रही। पुरस्कार प्राप्त होने पर रोटरी क्लब महराजगंज के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव आत्माराम गुप्त, उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, महेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, देवेश कुमार पांडेय, सुरेश कुमार कश्यप, दशरथ गुप्ता, अजय कुमार अग्रहरी, श्याम बिहारी गुप्त, मोहम्मद सैफुल्लाह, डॉ. साजिद अहरारी, निखिल टिबडेवाल, सद्दाम हुसैन, विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. सलीम खान, डॉ. राजीव कुमार मद्धेशिया, एडवोकेट विपिन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार जायसवाल, मोहित मदन मद्धेशिया एवं डॉ. एस.जेड. आबेदीन सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

क्लब के सदस्यों ने इस उपलब्धि को महराजगंज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!