ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयुवायूपीलोकल न्यूज़

मतदाता पुनरीक्षण में सुस्ती पर डीएम नाराज, बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने के निर्देश

निचलौल में प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर एसएसआर अभियान की प्रगति जांची, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने पर दिया जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय निचलौल का औचक निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्राप्त फॉर्म-06 की संख्या कम मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। तीनों बूथों पर अब तक कुल 20 फॉर्म-06 प्राप्त होने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांवों और शहरी वार्डों में अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

युवा और नवविवाहित महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं यानी प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही नवविवाहित महिलाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-06 भरवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनका नाम वर्तमान निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में छूटे हुए पात्र मतदाताओं का भी अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी निचलौल को एसएसआर अभियान की नियमित निगरानी करने और इसे प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान की प्रगति की समीक्षा के साथ औचक निरीक्षण भी जारी रखा जाए।

तीन बूथों पर मतदाताओं की स्थिति

प्राथमिक विद्यालय निचलौल में स्थापित तीन बूथों पर मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है—

  • बूथ संख्या 140: कुल 845 मतदाता, जिनमें 446 पुरुष और 399 महिलाएं शामिल हैं। विशेष अभियान के दौरान चार फॉर्म-06 प्राप्त हुए।
  • बूथ संख्या 141: कुल 573 मतदाता, जिनमें 284 पुरुष और 289 महिलाएं शामिल हैं। यहां भी चार नए फॉर्म-06 जमा हुए।
  • बूथ संख्या 142: कुल 896 मतदाता, जिनमें 476 पुरुष और 420 महिलाएं शामिल हैं। इस बूथ पर सात नए फॉर्म-06 प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल अवनीश त्रिपाठी और तहसीलदार निचलौल अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!