स्कूल चलो रैली मे गूंजा,’कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गयी रैली, शत प्रतिशत नामांकन पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्कूल चलो अभियान के तहत पनियरा विकास खंड के पूमावि व प्रावि जडार के बच्चो द्वारा सयुंक्त रुप से रैली निकाली गयी।स्कूल चलो रैली का शुभारम्भ एआरपी अरविंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।रैली मे स्काउट गाइड बच्चो ने कलर पार्टी और घोषबैड के साथ शामिल हुए।बच्चो ने गांव मे स्कूल चलो अभियान के स्लोगन की तख्ती व बैनर लेकर अभिभावको को नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल चलो रैली मे उपस्थित एआरपी अरविंद पांडेय ने सरकार व विभाग की योजनाओ पर प्रकाश डाला।श्री पांडेय ने कहा कि परिषद स्कूल अत्याधुनिक व डिजिटल संसाधनो से सुसज्जित हो गये है।निशुल्क शिक्षा से हर वर्ग शिक्षा के अधिकार से लाभान्वित हो रहा है।परिषदीय बच्चे बेहतर शिक्षा पाकर नवोदय विद्याज्ञान अटल आवासीय विद्यालय व आय आधारित छात्रवृत्ति योजना एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय मे चयन पा रहे है। परिषदीय विद्यालय आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो को उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होने कहा कि अभिभावको को जागरुक कर नौनिहालो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड शत प्रतिशक्षत साक्षर बनाकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
रैली मे स्काउट गाइड बच्चो ने बैड की धुन पर कदम ताल ग्रामीणो का ध्यान आकर्षित किया। बेटा बेटी एक समान शिक्षा पर सबका अधिकार,पढी लिखी नारी, घर की उजियारी, दीप से दीप जलाएगे, साक्षर देश बनाएगे, शिक्षा से देश सजाएगे, हर बच्चे को पढाएगे आदि नारो से बच्चो ने शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए अभिभावको से बच्चो का नामांकन करानेव नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल चलो रैली में प्रधानाध्यापक राहुल पटेल नागेंद्र चौहान, आशुतोष पटेल जय प्रकाश गौतम अजीत सिंह यासमीन जहां अविनाश चौधरी बालकरन गौतम शम्स तबरेज संदीप शर्मा अखिलेश कुमार बबीता सहानी सहित बडी संख्या में शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।




