क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
नाबालिग भगाने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को एक पीड़िता की तहरीर पर उसकी नाबालिग लड़की को एक अज्ञात युवक भाग ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग भगाने के मामले में एक अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिक की मां की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




