विवाहिता की घर में फंदे से लटकता मिला शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम में

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैचा गांव में शुक्रवार शाम लगभग 29 वर्षीया विवाहित महिला का शव उसके घर में ही संदेहास्पद परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। मृतका गर्भवती भी बताई जा रही है। महिला की पहचान इंद्रेश की पत्नी पंकजलता के रूप में हुई है। मायके वालों के मुताबिक, वह पांच माह की गर्भवती थी। मृतका ने स्वयं फांसी लगाई या उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पनियरा पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि ग्राम खेंचा में महिला ने फांसी लगाने की जानकारी मिली। सब-इंस्पेक्टर रमेश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सदर सीओ मय सहकर्मी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
मृतका पंकजलता के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खैचा निवासी इंद्रेश से हुई थी। शुक्रवार शाम मायके पक्ष को मौत की खबर मिली। इंद्रेश मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू की है।
पनियरा प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




