महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक
18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 8 को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 8 को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ मिला है। पदक संबंधी विवरण 25 सितंबर को जारी किया गया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक धनंजय कुमार राय, सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, संजय कुमार सिंह, रविंद्र नारायण मिश्र, हरिश्चन्द्र राम, घिराऊ, सुजीत कुमार सिंह और देवमणि यादव शामिल हैं। इनके अलावा मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पांडेय, नंदलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नंदलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी यह पदक मिला है।
वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव, नरसिंह कुशवाहा, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, परवेज आलम, संतोष कुमार राव, सुदर्शन, विश्वनाथ राम और रामानंद को सम्मानित किया गया।
पदक पाने वाले पुलिसकर्मी जिले के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में तैनात हैं। इनमें पुलिस लाइन, यातायात पुलिस, साइबर क्राइम थाना, डायल-112, परिवहन शाखा समेत विभिन्न थाने शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और समर्पण को मान्यता देते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखने की अपेक्षा की।




