ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान, विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज/पनियरा।(न्यूज पैच)। ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, पनियरा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए 4th Inter School Taekwondo Championship में शानदार प्रदर्शन किया था । प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं पनियरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक श्री जीवेश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और सही मंच प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि जब-जब ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है, चाहे वह जनपद स्तर हो, राज्य स्तर हो अथवा राष्ट्रीय स्तर, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे पनियरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और जीत का परचम लहराया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता रहेगा।

प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने विजयी विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाली Inter School Championship में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ सभी विद्यार्थी और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ तैयारी करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री विवेक पांडे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति निरंतर समर्पित रहने तथा नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सह-निदेशक श्री आशुतोष मिश्रा सहित शिक्षकगण सूरज, राम प्रताप, सतेंद्र, सौम्या, तृप्ति, प्रियंका, वंदना, चंदा, अंजली, अंजनी, नीतू एवं निशा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले निम्न विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया—

प्रतिभा, हर्षिता, रिया कुमारी, साक्षी राठौर, रुकसाना, सत्यम मौर्या, सहबान अली, ऋषिकेश, तबारक अली, मुबारक अली, साइमा खातून, सुहेल अली, सौरभ सिंह, अनुज, आर्य साहनी, साहिल साहनी, अंकित मद्धेशिया, आयुष सिंह, आयुष चौहान, आदर्श शर्मा, आदित्य सिंह, अमन शर्मा, शुभम यादव, अलसाद, अभियान सिंह, हिमांशु मौर्या, प्रतीक, एम.डी. समर, सत्यम शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, लक्की गुप्ता एवं प्रिंस कुमार।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!