ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
धनतेरस और दीपावली पर महराजगंज में तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री
6 से 8 नवंबर तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध, चार स्थानों पर होगी डायवर्जन व्यवस्था

महराजगंज।(न्यूज पैच)। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 6 से 8 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस के अनुसार, नो-एंट्री और डायवर्जन व्यवस्था सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर लागू रहेगी। इन स्थानों से वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है।




