उप निबंधन कार्यालय परिसर की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने सौंपा ज्ञापन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गुरुवार को उप निबंधन कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते में इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने तथा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने स्थित नाली की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, परिसर के खराब एवं जर्जर रास्ते पर इंटरलॉकिंग ईंट लगवाने तथा मुख्य गेट के सामने बनी नाली को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की गई। अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने कहा कि उप निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर तथा आम नागरिक अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि परिसर की समस्याओं का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग और नाली की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा।
ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका द्वारा जल्द कार्रवाई करते हुए उप निबंधन कार्यालय परिसर को बेहतर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव बैजनाथ वर्मा मनोज गौतम अनिल वर्मा गरिजेश प्रसाद अंकुरमणि सुनील कुमार आशुतोष सिंह संतोष यादव अधिवक्ता गण व दस्तावेज लेखक चंद्रभान विश्वकर्मा रमेश सिंह रामनिवास सिंह मनोज तिवारी रिगेश गुप्ता अशोक कुमार दीपक यादव मिथिलेश गुप्ता गणेश कुमार राजकुमार यादव बृजेश्वर स्टांप बेंडर राम लखन मिश्रा संदीप मिश्रा मोतीचंद पटेल आदेश पटेल शेषमणि गुप्ता प्रदीप गुप्ता सुरेंद्र जी गंगेश्वरी पटेल दीपचंद, इत्यादि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे l




