नहर में कूदकर युवती ने जान देने का किया प्रयास
नहर किनारे बैठे युवकों ने युवती को बाहर निकाला

सिंदुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया-हरिहरपुर मार्ग पर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर के पुल से गुरुवार को एक 23 वर्षीय युवती ने नहर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवती को नहर में कूदते देख नहर की पटरी पर बैठे युवकों ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया और घटना की सूचना तत्काल सिन्दुरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसवार निवासी राजीव की 23 वर्षीया पुत्री अन्नू गुरुवार को करीब 1 बजे सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया – हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर के पुल से नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास की। नहर की पटरी पर बैठे युवकों ने उक्त नजारा देख तत्काल नहर में कूद कर अन्नू को नहर से बाहर निकालकर मामले की जानकारी सिन्दुरिया पुलिस को दिये।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक मिथलेश कुमार एवं कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार खरबार ने तत्काल परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाये।
प्रमोद कुमार मौर्य




