राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिकाधिक मामलों के चिन्हांकन एवं निस्तारण को लेकर सोमवार को अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। अपर जनपद न्यायाधीश ने सभी बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने बैंकों से संबंधित अधिकाधिक मामलों का चिन्हांकन कर उनका निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में एलडीएम भूपेन्द्र मिश्र, आईओबी के प्रबंधक मोहित सक्सेना, यूको बैंक के प्रबंधक सृजन श्रीवास्तव, बीओबी के प्रबंधक रविश चन्द गुप्ता, बीओएम के शाखा प्रबंधक विनय कुमार, सीबीआई के शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र पुष्कर, केनरा बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार सिन्हा, एसबीआई की शाखा प्रबंधक दिव्या गौड, पीएनबी के मुख्य शाखा प्रबंधक सुमीत कुमार, पीएसबी के प्रबंधक महेश कुमार सिंह, यूबीआई के प्रबंधक बैद्यनाथ कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्कर्ष सिंह, आशुतोष पाण्डेय, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रिकवरी मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (वरिष्ठ खण्ड) सुनील कुमार नागर उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सर्वसाधारण से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मुकदमों का अधिकाधिक निस्तारण कराएं और इस आयोजन का लाभ उठाएं।




