
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना में रविवार को थानाध्यक्ष के रूप में विशाल कुमार शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया और पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता भी किये।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के समस्त ग्रामसभाओं में शांति व्यवस्था कायम रखना ही पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसका निदान कराया जायेगा।
साथ ही थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को सुनकर उसको प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जायेगा। और हर हाल में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा ताकि जनता एवं पुलिस के बीच परस्पर मित्रवत व्यवहार कायम रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्रमोद मौर्य




