पनियरा में सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

पनियरा (महराजगंज )।(न्यूज पैच)। मंगलवार को पनियरा ब्लॉक सभागार में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ के बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय के साथ युवा भाजपा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह ने फीता काट कर किया तथा वहां लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया।
‘सेवा सेतु अभियान’ बहुउद्देशीय शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को पहुचाने का एक प्रभावी माध्यम हैं। यह अभियान 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक छः दिनों के लिए चलेगा।
इसमें एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं जनता को मिलेगी स्वास्थ्य जांच, आधार/राशन कार्ड में सुधार, पेंशन योजनाए, आयुष कार्ड, कृषि से संबंधित एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का पंजीकरण एक ही स्थान पर हो जाएगा।
इस दौरान वहां जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव , जिला मंत्री हरिवंश साहनी,मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति ,मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी , मण्डल कार्यकर्ता गण एवं मंडल पदाधिकारी गण, ग्राम प्रधान गण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, आँगनवाड़ी कार्यकत्री, डॉक्टर, बीडीओ, एडीओ समाज कल्याण, एडीओ पंचायत सहित तमाम जन उपस्थित रहें।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




