ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एएनएम के कार्यों की हुई समीक्षा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को चिकित्साधीक्षक डा. केपी सिंह की अध्यक्षता में समस्त स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम , एचएस , एलएचवी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें एएनएम द्वारा स्वयं यू वीन पोर्टल तथा एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज मासिक रिपोर्ट के आधार पर क्रमवार समीक्षा किया गया।

इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. सिंह ने समीक्षा के आधार पर सत्र पर 10 या इससे कम लाभार्थी जिन एएनएम ने यू वीन पोर्टल पर फीड किया है, उन्हें इसमें सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया। स्वस्थ शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह ने कहा कि प्रत्येक एएनएम को प्रति आरआई सत्र कम से कम 10 बाल आभा आईडी बनाना है । बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने यू वीन पोर्टल पर टीकाकरण में दर्ज कमियों के बारे में जानकारी दी। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष जीरो डोजर बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत तक की कमी लाना है ।

जिन क्षेत्रों में जीरो डोजर बच्चे हैं उनके बौद्धिक स्तर को प्रशिक्षण के माध्यम से बढ़ाकर, इन्हें टीकाकरण की संपूर्ण जानकारी देकर जीरो डोजर बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराना है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार , रागिनी चौधरी, अनुराधा सिंह , साधना मद्देशिया, वंदना भारती , पुनीता , प्रतिमा,पुष्पा,अनीता यादव ,बबीता यादव , मंजू यादव , मधु , विजयलक्ष्मी राय एवं रेखा उपस्थित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!