सिंदुरिया पुलिस ने चोरी का गैस सिलेंडर और बाइक बरामद कर आरोपी को दबोचा
मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी, चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी ने 21 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर सिंदुरिया थाने में मु0अ0सं0 190/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई और साक्ष्य संकलित किए। इसी क्रम में 22 सितंबर को पुलिस टीम ने मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक चोरी का गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल संख्या UP56M5730 बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी संदीप तिवारी, पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, महराजगंज।
बरामदगी
चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP56M5730
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल नितेश प्रसाद, थाना सिंदुरिया।




